फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा ई-रिक्शा चोर गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली सदर पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह को पकड़ा है, जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से दो ई-रिक्शा और ई-रिक्शा के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह की गिरफ्तारी का खुलासा किया।

यहां पर एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि आरपीएम स्कूल से आगे बंबा की पुलिया से इमामुद्दीन निवासी रुक्मिणी विहार नई बस्ती लाइनपार हाथरस गेट, इशबू पुत्र मुन्ना पैठ सराय खंदौली आगरा हाल निवासी डीग गेट अर्जुनपुरा मथुरा, शमीम पुत्र अमजद निवासी डीग गेट अर्जुनपुरा मथुरा, अनवर निवासी नाई का नगला, हैदर निवासी नवीपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से दो ई-रिक्शा और काफी मात्रा में ई-रिक्शा के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। एक ई रिक्शा मथुरा से चोरी किया और दूसरा नाई का नगला से चोरी किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए ई रिक्शा को इमामुद्दीन की कबाड़े की दुकान पर रख दिया करते थे। बाद में उन्हें बेच दिया करते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, कमरुद्दीन, उपेंद्र कुमार, कपिल कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें