न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि 17 मार्च की रात करीब 11 बजे वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर उसके गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उक्त युवक ने धमकी दी कि अगर तूने किसी को कुछ बताया तो तेरे परिवार को नष्ट कर दूंगा। इसके बावजूद यह युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और 18 मार्च की रात साढ़े 11 बजे फिर से यह युवक अन्य दो लोगों के साथ घर में घुस आया और यह लोग उसके साथ जबरदस्ती करने लगे, जब उसने इन लोगों का विरोध किया तो उसे जमीन पर निर्वस्त्र कर पटक दिया।
इस दौरान चीखने पर वहां उसका पुत्र व अन्य परिजन आ गए इस वजह से यह लोग किसी झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए।