फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह से लौट रहे युवक से 45 हजार, चैन और मोबाइल फोन छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला (सादाबाद) हाथरस।
विज्ञापन

कोल्ड से 45 हजार रू पये लेकर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर मारापीटा। मारपीट कर रहे लोगों ने युवक से 45 हजार रूपये, एक चैन और एक मोबाइल फोन छीन लिया। मारपीट की घटना में पीड़ित युवक के चाचा भी घायल हो गए।

घटना के संबंध में गांव सिथरापुर सादाबाद निवासी देवेंद्र पुत्र चंदन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसका भतीजा हरिओम पुत्र बनी सिंह आगरा स्थित कोल्ड से 45 हजार रूपये लेकर घर आ रहा था, इसी दौरान गांव कंजौली की गैस एजेंसी के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह स्वयं तथा गांव के मनोहर भी वहां से होकर निकल रहे थे, तो हमने देखा कि कुछ लोग उसके भतीजे हरिओम से मारपीट और छीना झपटी कर रहे हैं। जब उसने अपने भतीजे को बचाने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने डंडा मारकर उसे भी घायल कर दिया।

आरोप है कि मारपीट कर रहे यह लोग उनके भतीजे हरिओम से 45 हजार रूपये और गले में पड़ी 30 ग्राम की चैन और मोबाइल फोन को छीन लेकर तमंचों को लहराते हुए भाग गए। इन लोगों ने जान से मारने की भी धमकी दी। सूचना पर मौके पर चौकी की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


-दो बाइकें आपस में टकरा गर्ई थीं, जिस वजह से दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। किसी से कोई छीना झपटी नहीं हुई है। रूपये, चैन और मोबाइल छीनने का आरोप गलत है। सूचना पर वह खुद मौके पर गए थे। घटना की जांच में मामला सिर्फ मारपीट का निकला है। ओमवीर सिंह, उपनिरीक्षक, गोविंदपुर पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें