फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खेत में छोड़ भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विनोद विहार कॉलोनी तमना गढ़ी से चोरी की गई बाइक कटी हुई हालत में अहवरनपुर नहर के पास खेत में मिली। बदमाश सोमवार की रात्रि में किसी को आते देखकर बाइक के दोनों पहिये लेकर शेष बाइक को वहीं पर छोड़कर भाग गए।

हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत विनोद विहार तमना गढ़ी निवासी हिमांशु पुत्र विजयपाल सिंह के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे जब वह घर के बाहर आए तो बाइक गायब थी। रात को ही पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी गई। इधर, मंगलवार की सुबह यूपी 100 पर अहवरनपुर के किसान ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में एक कटी हुई बाइक पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस कटी हुई बाइक को थाने ले आई। यहां पर हिमांशु और उसके मामा पूर्व चेयरमेन अगमप्रिय सतसंगी भी आ गए, जिन्होंने बाइक की पहचान की। पुलिस का अंदाजा है कि किसी के आने की आहट होने पर बदमाश बाइक को कटी हुई हालत में ही खेत में ही छोड़कर भाग गए और अपने साथ उसके दोनों पहिये और कुछ अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें