फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
चार माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
क्रासर
थाना चंदपा के गांव में युवती के साथ घर में घुसकर किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। चार माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को चंदपा पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने गांव की ही युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव के युवक ने अपने ही गांव की युवती के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चंदपा कोतवाली के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में चार महीने से एक युवक फरार चल रहा था। रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें