फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सटोरियों को न्यायालय ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस गेट थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए 35 सटोरियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि हाथरस गेट पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की थी।

पुलिस ने पत्थरवाली रोड पर गुरुवार की देर शाम छापा मारकर 35 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 3 लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे, जबकि शेष 32 लोग सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रात भर थाने में मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि में इन्हें थाने से ही जमानत देने के लिए सिफारिशों का दौर भी चला लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में था। इसलिए सिफारिश काम नहीं आई। अब शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें