हेडिंग
चेन स्नेचिंग, लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइकर्स पकड़े
क्रासर
हाथरस गेट पुलिस ने चार आरोपियों को आठ मोबाइन फोन के साथ किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। शहर और आसपास के क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और लोगों से सामान लूटने की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बाइकर्स पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने इसका खुलासा किया।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को मंडी समिति के पीछे वाले रोड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में रमाकांत पुत्र रामनिवास और देवीचरन पुत्र नेक सिंह निवासीगण चंद्रगढ़ी थाना चंदपा, दिनेश पुत्र भूपेंद्र कुशवाहा निवासी नगला चौबे, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी सुरंगपुरा के नाम शामिल हैं। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी कोतवाली नगर और कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र से मोबाइल लूटते थे। इसके अलावा ये लोगों से सामान लूटकर भी भाग जाते थे। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर सुमन कनौजिया आदि मौजूद थे।