अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
आबकारी विभाग की टीम ने डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी एनके सचान के नेतृत्व में अवैध शराब की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की। टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांवों में यह अभियान चलाया। कार्रवाई से शराब की अवैध बिक्री करने वालों में खलबली मची रही। तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बसई, डंडेसरी, भोपाल गढ़ी एवं आलमपुर गांव में छापेमारी की गई।
टीम ने छापेमारी के दौरान 270 लीटर अवैध शराब और 2500 किलो लेहन नष्ट की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, पंकुश कुमार सिंह, संजय कुमार एवं श्रीराम क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक के अलावा हमराही प्रधान, आबकारी सिपाही उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी एनके सचान ने इसके साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह अभियान को पूरी गंभीरता से जारी रखें, जिससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों से कड़ाई से निपटा जा सके।