फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से मकान मालिक कर रहा दुष्कर्म

Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने मकान मालिक पर 12 साल से उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसकी ससुराल कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में है। करीब 18 साल पहले उसके पति आरोपी के यहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। पति को टीबी की बीमारी थी। छह साल बाद पति की मौत हो गई। महिला के मायके में ऐसा को नहीं था जो उसकी मदद कर सके।

माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और छोटा भाई अपनी एक बहन के यहां रहता था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी की  पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके बच्चे नाबालिग थे। आरोपी ने उससे दूसरी पत्नी बनने का प्रस्ताव दिया। महिला को आरोपी अपनी दूसरी पत्नी की तरह साथ रखने लगा। 12 साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी से महिला को दो बेटियां भी पैदा हो गईं। आरोपी के पहली पत्नी के एक बेटे की शादी हो गई। बेटे की पत्नी को आरोपी और महिला के रिश्तों का पता चला तो विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने मारपीट कर महिला और उसकी दोनों बेटियों को घर से निकाल दिया। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और घर में नजरबंद कर दिया। महिला शनिवार को किसी तरह घर से निकलकर सदर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में उसने अपना प्रार्थनापत्र लिखकर दिया और मदद की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए उसके घर भी गई। सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें