फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर हुए हमलावर, छत से गिरकर चिकित्सक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सादाबाद। सादाबाद में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को बंदर ने नगर के एक चिकित्सक पर हमला कर दिया, जिससे चिकित्सक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चिकित्सक का उपचार सीएचसी सादाबाद पर कराया गया। सीएचसी से चिकित्सक को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रकाश नगर सादाबाद निवासी डॉ. बृजेश प्रकाश पुत्र स्व. हरस्वरूप शर्मा बुधवार को छत पर थे। अचानक वहां बंदर आ गए। कुछ बंदर बृजेश प्रकाश पर हमलावर हो गए। बंदरों से बचने के चक्कर में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश प्रकाश के दोनों हाथों में फ्रेक्चर हो गया। गर्दन आदि में भी चोट आई हैं। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल चिकित्सक को आगरा के लिए रेफर कर दिया। मौके पर चिकित्सक के परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें