फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेय पदार्थों और सोयाबीन रिफायंड ऑयल के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


छोटा भीम और बड़ा भीम के नाम से बाजार में बिक रहे कई प्रकार के पेय पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन पेय पदार्थों के साथ-साथ अलावा सोयाबीन रिफायंड तेल के नमूने जांच मेें अधोमानक निकले हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मई 2018 में श्रीराम फूड प्रोडक्ट्स सासनी से छोटा भीम और बड़ा भीम मैंगो ड्रिंक्स के दो नमूने भरे गए थे। जांच के लिए इन्हें लैब भेजा गया था, जहां से भेजी गई रिपोर्ट में इन नमूनों को अधोमानक और मिथ्याछाप करार दिया गया है। इन नमूनों के ऊपर बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि अंकित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में इमली वाला नौहरा स्थित मास्टर ट्रेडर्स से भी सोयाबीन रिफायंड ऑयल (केसर ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया था, जिसे जांच के लिए भेजा गया था, जांच में साबुनीकरण की मात्रा अधिक और आयोडीन वैल्यू कम पाई गई, जिस वजह से नमूने को अधोमानक करार दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें