फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद गला दबाकर की थी जीशान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट पुलिस ने पिछले दिनों एक टिर्री चालक की हत्या का खुलासा कर एक युवक को गरफ्तार किया है। उसके पास से टिर्री चालक का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

उल्लेखनीय है कि एक टिर्री चालक जीशान का शव 25 जनवरी को हतीसा नाले के पुल से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी जीशान की हत्या गला दबाकर की गई है। छानबीय में यह बात भी सामने आई थी। जीशान पर मोबाइल फोन था और वह गायब है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


अब इस मामले में पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू पुत्र हरीशंकर निवासी समभर खेड़ा बड़ा दीवारा थाना गंगाघाट उन्नाव हाल निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा को गिरफ्तार किया है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि घटना के दिन दीपक जीशान की टिर्री में बैठा था। उसने जीशान से यह कहा था कि उसे जल्दी जाना है। इसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में दीपक ने जीशान का गला दबा दिया और इस पर उसकी मौत हो गई। बाद में जीशान के शव को दीपक ने खिसका कर निकट भरे पानी में डाल दिया। वहां से भाग गया।। यह घटना हतीसा पुल के निकट की है। उन्होंने बताया कि जाते जाते दीपक जीशान का मोबाइल फोन भी ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें