फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बुलेरो गाड़ी मांगने पर शादी में हुआ बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शहर के मोहल्ला लाला का नगला में एक शादी उस समय टूट गई, जब लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग कर दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी तनातनी भी हो गई और रिश्ता टूट गया। इस दौरान कुछ लोगों के प्रयास से लड़की की शादी मथुरा में ही कोसी कस्बे के एक युवक से हो गई, जबकि दहेज में बोलेरो गाड़ी की चाह रखने वाला लड़का शहर में मधुगढ़ी से एक लड़की से आनन-फानन अपनी शादी कर ले गया।

बताते हैं कि शहर के मोहल्ला लाला का नगला निवासी एक लड़की की शादी मथुरा के महावन क्षेत्र के एक लड़के से तय हुई थी। बारात यहां आई तो इस दौरान लड़के पक्ष ने शादी में बोलेरो गाड़ी की डिमांड रख दी। इस डिमांड को लड़की पक्ष के लोगोें ने मानने से इंकार कर दिया। बताते हैं कि लड़की ने भी शादी से मना कर दिया। ऐसे में दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़की के परिजनों ने इस लड़के से यह कहकर शादी करने से इंकार कर दिया कि वह भविष्य में लड़की को दहेज की मांग को लेकर परेशान करेंगे। ऐसे में इस लड़की का रिश्ता कोसी के एक युवक से आनन-फानन तय कर दिया गया। वहीं महावन से आए युवक के परिजनों को कुछ लोगों ने शहर के ही मधुगढ़ी निवासी एक व्यक्ति की लड़की के बारे में बताया तो उसकी शादी इस व्यक्ति की लड़की से हो गई। ऐसे में दोनों शादियां तय रिश्तों से अलग-अलग स्थानों पर दूसरी जगह पर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें