फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,260 मीटर तार चोरी 30 गांवों की बिजली ठप

Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
चोरों द्वारा विद्युत खंभों से मई नानऊ विद्युत लाइन का काटा गया तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। बदमाशों ने विद्युत महकमे को करीब एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। बदमाशों ने राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा के पास से विद्युत उपकेंद्र मई-नानऊ की 33 केवी की लाइन का करीब 1,260 मीटर तार चोरी कर लिया। दो पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए। तार कटने से इस लाइन से जुड़े करीब 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। तार चोरी की घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मई-नानऊ 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता ललित यादव ने बताया कि उन्होंने लाइन की पेट्रोलिंग स्टाफ के जरिए कराई तो उन्हें मालूम पड़ा कि 33 केवी लाइन का तार चोरी हो गया है। मौके पर जाकर जब लाइन का निरीक्षण किया गया तो मौके पर मई नानऊ उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के दो पोल को क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 400 मीटर लाइन का 1,260 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया गया है। तार काटे जाने से लाइन से जुड़े करीब 30 गांवों की बिजली भी ठप हो गई है। इससे विभाग को आर्थिक क्षति भी पहुंची है।

अवर अभियंता ने बताया कि उन्हें तार चोरी होने की जानकारी उस वक्त हुई, जब एक मार्च को 132 केवी सब स्टेशन सादाबाद पर तैनात ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि मई नानऊ 33 केवी लाइन रात 01.40 से ट्रिप है और फीडर ब्रेकडाउन में पड़ा है। सूचना के बाद उन्होने स्टाफ से लाइन की पेट्रोलिंग कराई। अवर अभियंता ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें