फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : फाइनल में पहुंचीं मकनपुर-सलेमपुर की टीमें

Fri, 07 Feb 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सलेमपुर के खेल मैदान में चल रहे सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मकनपुर की टीम ने एदलपुर और दूसरे मुकाबले में सलेमपुर की टीम ने नगला बैरू की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में एदलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकनपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 118 रन बना लिए और मैच को छह विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नगला बैरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 96 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेमपुर की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 34 रन की बेहतरीन साझेदारी की और आठ ओवर में 98 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को जीत लिया। सलेमपुर की टीम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले राजीव चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान व अन्य ग्रामीणों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रवि पहलवान ने बताया कि फाइनल मुकाबला आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें