फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेफ हाउस बनाए, खाद्य निरीक्षण के लिए बनाई टीम

Wed, 17 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव का अलीगढ़ रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इनके आगमन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट रहा। सीएमओ ने खुद मंगलायतन और डीपीएस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए एक सेफ हाउस डीपीएस में बनाया गया है और दूसरा जिला अस्पताल में बनाया गया है। इन सेफ हाउसों में दो दो चिकित्सकों की ड्यूटी भी रहेगी। इसके अलावा खाद्य निरिक्षण के लिए खाद्य निरीक्षकों की टीम भी मौजूद रहेगी। इसमें दो खाद्य सुरक्षाधिकारी और एक एसीएमओ की तैनाती रहेगी। इसके अलावा दो एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रहेंगीं। एक एंबुलेंस मूवमेंट में रहेगी। इन एंबुलेंस में सभी जीवनरक्षक दवाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीएमओ ने शाम को मंगलायतन और डीपीएस पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें