फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गोवंश को नहीं मिला इलाज, लगाया जाम

Sat, 02 Aug 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड पर वाहन की टक्कर से घायल हुए गोवंश के उपचार के लिए चिकित्सक के नहीं पहुंचने से नाराज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे जाम लगा दिया। जाम से करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसडीएम ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर एक गोवंश बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे एक गाय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी। सूचना पर रात में ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने फोन से पशु चिकित्सक व विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन सुबह तक गाय के उपचार के लिए कोई नहीं पहुंचा।
इससे नाराज पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे मथुरा रोड पर हतीसा के निकट जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही हाथरस गेट थाना पुलिस और एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने घायल गाय को एक गोशाला में शिफ्ट कराया। इसके बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मौके पर नगर गोरक्षा प्रमुख कृष्ण देव, वार्ड अध्यक्ष यश कश्यप, कान्हा, रोहित, प्रवीण राणा और भी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें