फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने गाय को पटक-पटक कर किया घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर की सुभाष गली में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे एक आवारा सांड़ ने बुधवार को एक गाय पर हमला कर दिया। सांड़ ने गाय को सींगों से पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने गाय को इस सांड़ से बचाया।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बावजूद सांड़ को पकड़ने के लिए संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों में इस सांड़ को कई बार की गई शिकायतों के बावजूद न पकड़े जाने से रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सांड़ आवारा रूप से सड़कों पर घूमता रहता है, कई बार इस सांड़ ने कई महिला व बच्चों को उठाकर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, इस सांड़ को पकड़ने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन इस सांड़ को पकड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें