फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए आज होगी मतगणना

Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले में पंचायत चुनाव में रिक्त 106 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। डीएम शमीम अहमद खान ने इसके लिए अधीनस्थों को ब्लॉक कार्यालयों पर ही गणना कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी अधीनस्थों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर सोमवार को सभी विकास खंड कार्यालयों पर मतगणना के लिए टेबल तैयार की गईं, जिससे सभी पंचायत सदस्यों की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी कराई जा सके। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किए जाने के साथ ही बेरिकेटिंग भी कराई गई है, जिससे भीड़ को गणना के दौरान आसानी से रोका जा सके। सभी टेबलों पर गणना के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, जबकि इन गणना कर्मियों के साथ अधिकारियों की एआरओ के रूप में भी तैनाती की गई है। डीएम शमीम अहमद और एसपी अजयपाल ने उन छह ब्लॉकों पर पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया, जहां चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें