फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रखी 25 बीघा सरसों की फसल आग में स्वाहा

विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जक्शन क्षेत्र के गांव कुंडा में सरसों की फसल में आग लगने के बाद पडी राख। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कुंडा में खेत में रखी सरसों की फसल में अचानक से आग लग गई। आग से 25 बीघा खेत की सरसों की फसल जलकर स्वाहा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
नरेंद्र पुत्र नरसिंह पाल निवासी कुंडा ने 25 बीघा खेत में सरसों की फसल की थी। जिसे कटाई के बाद खेत में ही एकत्र कर दिया था। रविवार-सोमवार की रात को किसी ने रंजिशन खेत में रखी सरसों में आग लगा दी। आग को देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सभी अपने अपने स्तर से आग पर काबू पाने में जुट गए। इतने में ही सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। नरेंद्र ने इस मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें