हॉटस्पॉट इलाके से निकलता बाइख सवार।
- फोटो : HATHRAS
शहर में ज्यादातर हॉटस्पॉट इलाकों में खामोशी छायी रही, वहीं कई स्थानों पर लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आवाजाही भी की। इधर, शहर के तीन नये हॉटस्पॉट इलाकों के लोग भी खासे बैचेन दिखे। औद्योगिक क्षेत्र निवासी फैक्ट्री संचालकों इसे लेकर परेशान दिखे कि अब उनकी फैक्ट्रियों का संचालन बंद हो जाएगा।
शहर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में ज्यादातर शहर हॉटस्पॉट में शामिल है। इसमें शहर के मुख्य बाजार शामिल हैं। इसके साथ-साथ शहर में वंसुधरा कॉलोनी मथुरा रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया, सादाबाद गेट को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। यहां भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को शहर के ज्यादातर हॉटस्पॉट में आने के कारण बंद रहे। लोग बेहद परेशान रहे।
कुछ स्थानों पर जरूर लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और आवाजाही की। कुछ बैरिकेडिंग पुलिस ने फिर लगवा दी। वहीं शहर के नये हॉटस्पॉट घोषित इलाकों में भी देर शाम पुलिस बैरिकेडिंग कराने की योजना बना रही थी। इधर, हाथरस उद्योग सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देश के हिसाब से प्रशासन उसी फैक्ट्री का सैनिटा इजेशन कराए, जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं और अन्य फै क्ट्रियों के संचालन पर रोक न लगाए।
भीड़ तो दिखी लेकिन नहीं दिखी सामाजिक दूरी
हॉटस्पॉट को छोड़कर शहर में खासी भीड़ देखी गई लेकिन कोरोना से बचने के उपाय लोगों ने नहीं किए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन इस दौरान नहीं हुआ। तमाम लोग बिना मास्क के इधर से उधर घूमते दिखे। काफी दुकान बिना रोस्टर के हिसाब से भी खुली।