फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फ्री, एबीजी अस्पताल में 250 रुपये में लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आज जिला अस्पताल और एबीजी अस्पताल सासनी में 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। लेकिन एबीजी में कोरोना का टीका लगवाने के बदले 250 रुपये देने होंगे, जबकि जिला अस्पताल में यह टीका फ्री में लगाया जाएगा।
प्रदेश भर में जिन प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा, उनमें हाथरस का एबीजी अस्पताल भी शामिल है। यहां पर टीकाकरण की शुरुआत आज से होगी। 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग 250 रुपये निर्धारित शुल्क जमा करके एबीजी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवा सकेंगे, जबकि यह टीका जिला अस्पताल में बिल्कुल फ्री लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद का एक मात्र प्राइवेट एबीजी अस्पताल है, जहां पर 250 रुपये देकर कोरोना का टीका 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग लगवा सकेंगे। यहीं टीका जिला अस्पताल में फ्री लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें