संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को जिलेभर में टीकाकरण के लिए निर्धारित सभी नौ केंद्रों पर पूर्वाभ्यास हुआ। जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद, सिकंदराराऊ और हसायन के अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी व एमडी टीबी अस्पताल पर पूर्वाभ्यास हुआ। विभागीय अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखा।
सोमवार को निर्धारित केंद्रों व समय पर कोरोना टीकाकरण की मॉक ड्रिल यानि पूर्वाभ्यास की शुरुआत हुई। टीकाकरण कक्ष में जाने से पहले वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी द्वारा लिस्ट से लाभार्थी के नाम का मिलान किया गया। इसके बाद उसे कोविड-19 के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। यहां से उसे निरीक्षण कक्ष में आधा घंटे रोका गया। निरीक्षण कक्ष सभी सुविधाओं से लैस था, ताकि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति के आने पर संबंधित लाभार्थी को वहां पर उपचार दिया जा सके।
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर प्रथम चरण के टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग तैयारी पूरी होने की बातों ही ही दूसरे चरण के ड्राईरन कार्यक्रम में परख की गई। आने वाले दिनों में अब जिलेभर के 6015 प्राइवेट व सरकारी डॉक्टर्स को कोविड पोर्टल पर अपडेट किया गया है। जिनको प्रथम चरण में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। दूसरे ड्राईरन की हकीकत जानने के लिए सीमएओ डॉ. बृजेश राठौर व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों नेकेन्द्रों का निरीक्षण किया।
दूसरे ड्राई रन का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सभी केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का अभ्यास किया गया। दूसरे चरण का आयोजन प्रदेश के साथ हुआ है। जिला कोरोना टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सभी तैयारियों को परखने के लिए ही दूसरे ड्राई रन का आयोजन हुआ है। - डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।