कोरोना से जंग जीतकर लौटे लोगों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
तहसील सभागार में में बुधवार को कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर लौटे लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। एसडीएम की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, समाजसेवियों ने कोरोना वारियर्स को उनके जज्बे और हिम्मत के लिए बधाई दी। कोरोना वारियर्स ने संक्रमण के दौरान हुए अनुभवों को भी कार्यक्रम में साझा किया और वायरस से न डरते हुए डटकर मुकाबला करने के बारे में बताया।
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र से कई लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ, लेकिन अधिकतर लोगों ने अपने जज्बे और हिम्मत से कोरोना संक्रमण को हरा दिया और स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस लौट आए। सबसे अधिक उम्र करीब 62 वर्ष के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार पाराशर को बधाई देते हुए कहा कि इस उम्र में कोरोना को हराना मुश्किल तो था, लेकिन नामुमकिन नहीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि कोरोपना काल में हमारे सा दाबाद सीएचसी की पूरी टीम दिनरात जुटी रही। एचईओ डॉ. रविंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि वास्तव में सादाबाद के लोगों की हिम्मत और जज्बे ने कोरोना को हरा दिया। इस समय भी हम सबको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य है। मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव डॉ. नूर मोहम्मद ने कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर लौटे डॉ. शिवकुमार पाराशर, योगेंद्र पाराशर, सोनू पाराशर, विपिन अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, राधा अग्रवाल आदि को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने किया। इस मौके पर रामसेवक अग्रवाल, डा. योगेश गुप्ता, डॉ.विनय दीक्षित, गजेन्द्र शर्मा, साजिद खान आदि लोग मौजूद थे।