फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि आठ बजते ही लगा कोरोना कर्फ्यू, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर के सरकूलर रोड पर बंद बाजार और पसरा सन्नाटा - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से जिले में कोरोना कर्फ्यू शुरू हो गया। यह अब सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को दिन में लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
कई बाजारों में इसके चलते जाम लगा रहा। इस दौरान फिर कई लोग बिना मास्क के दिखाई दिए और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया। कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही पुलिस ने स्थान-स्थान पर चेकिंग की और बिना वजह घूम रहे लोगों के साथ सख्ती से पेश आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। ऐसे में बाजार बंद हो गए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी की और चालान काटे।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को दिन में बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। शहर के कई बाजारों में जाम की स्थिति नजर आई। वैसे, कोरोना कर्फ्यू के दौरान दवा, दूध जैसी आवश्यक सेवाएं संचालित रहेंगी।

कोरोना कर्फ्यू को लेकर जूम एप के माध्यम से बैठक कर निर्देश देते डीएम- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें