संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोरोना कर्फ्यू के बीच जरूरी सामानों के लिए सुबह में जैसे ही दुकानें खुलती है लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। जरूरी सामानों की आड़ में कुछ गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खुल जाती हैं। इससे बाजार में भीड़ बेकाबू हो जाती है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से बाजार में सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो पाता है।
बता दें कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 11 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खोलने का का समय निश्चित किया गया है। लेकिन सहालग के चलते अन्य दुकानें भी खुल जाती हैं। इससे बाजार में भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ दुकानदार आधा शटर गिराकर दिन भर लुकाछिपी खेलते रहते हैं। हालांकि, पुलिस को देखते ही लोग दुकानें बंद करने लग जाते हैं। इससे बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि जाम के हालात पैदा हो जाते हैं।