फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगा मोती व्यवसायी व उनकी पत्नी की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर निवासी मूंगा मोती व्यवसायी व उनकी पत्नी की अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले उन्हें अलीगढ़ में भर्ती कराया गया था। यहां दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा नगर में चार और लोगों की मौत बुखार से हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि कस्बा पुरदिलनगर निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी ऊषा श्रीवास्तव को कई दिन पूर्व बुखार आया था। इलाज कराने पर भी जब फायदा नहीं हुआ तो उन्हें अलीगढ़ ले जाया गया। यहां जांच के दौरान दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। मंगलवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। व्यवसायी के पुत्र व दामाद भी बीमार पड़े थे। हालांकि, इलाज से उनकी तबियत ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नगर के दमदमा मोहल्ला निवासी वकील अशोक कुमार सक्सेना की मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नगर के मोहल्ला नौखेन निवासी अमीन की पत्नी को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा ले जाया गया। वहां, अस्पताल में जगह नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। नगर के मंडी गांधीगंज निवासी एक फड़िहा की पत्नी की भी आगरा में मौत हो गई। नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी एक महिला की बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें