फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत की नौ दुकानों की नीलामी पर विवाद

Sun, 28 Jul 2024 04:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की नौ दुकानों की नीलामी पर फिर विवाद खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी से की गई ऑनलाइन शिकायत में कहा गया है कि यह दुकानें जिस जमीन पर बनी हैं, वह ग्राम पंचायत सासनी देहात की है। साक्ष्य के तौर पर जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में बनी सिंह पुत्र गल्लम सिंह ने कहा है कि नगर पंचायत ने इन दुकानों की नीलामी के लिए 29 अगस्त को सुबह 11 बजे का समय नियत किया है। ग्राम पंचायत की जमीन पर बनी इन दुकानों की नीलामी नगर पंचायत स्तर से होना नियम विरुद्ध है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर अवैध रूप से सासनी देहात की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, गृह सचिव, उप जिलाधिकारी सासनी, तहसीलदार एवं मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को भी भेजी है और दुकानों की नीलामी तत्काल रोकने की मांग की है।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी पहलुओं को देखने के बाद दुकानों की नीलामी कराने का निर्णय लिया है। अगर जमीन ग्राम पंचायत की थी तो यहां पहले दुकानें क्यों बनने दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें