फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पालिका की समितियों के गठन पर रार, सभासदों ने किया विरोध

Sun, 28 Jul 2024 04:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सभासदों नेआरोप लगाया है कि बिना चुनाव कराए इनका गठन किया गया है। यह नियम विरुद्ध है और पूरी तरह से गलत है। समिति के गठन से पहले सभी सभासदों को बताया जाता है। इसके बाद सभासदों की सहमति या चुनाव के माध्यम से समिति का गठन किया जाता है।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालिका में नव गठित पांच समितियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ सभासदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि चुनाव कराने के बजाय मनमाने तरीके से समितियों का गठन किया गया है, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन


गत 25 जुलाई को नगर पालिका की पांच समितियों का गठन किया गया। इसमें निर्माण समिति का अध्यक्ष सुंदरम शर्मा, स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष दिनेश सिंह, जलकल समिति का अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा प्रकाश समिति का अध्यक्ष विमलेश और नजूल/ संपत्ति समिति का अध्यक्ष बीना जैन को बनाया गया है। समितियों के गठन के साथ ही इनका विरोध भी शुरू हो गया है।

सभासद मनीष अग्रवाल का आरोप है कि बिना चुनाव कराए इनका गठन किया गया है। यह नियम विरुद्ध है और पूरी तरह से गलत है। सभासद सुनील अग्निहोत्री का कहना है कि समिति के गठन से पहले सभी सभासदों को बताया जाता है। इसके बाद सभासदों की सहमति या चुनाव के माध्यम से समिति का गठन किया जाता है। मनमाने तरीके से समितियों का गठन कर दिया गया। यह तरीका पूरी तरह से गलत है। कुछ सभासद इस मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष से मिले थे और विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें