फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसमिशन लाइन पर काम करते आया करंट, संविदा कर्मी की मौत

Sun, 16 Jul 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

30 वर्षीय गजराज पुत्र सौदान सिंह निवासी कैमार थाना चंदपा बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। उसकी तैनाती मीतई बिजलीघर पर थी। गजराज शनिवार को विद्युत उपकेंद्र में शटडाउन पर इगलास लाइन को सुचारू करने के लिए काम कर रहा था। अचानक लाइन में करंट आ गया।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीतई विद्युत सब स्टेशन में 220 केवी में ट्रांसमिशन लाइन पर काम करते वक्त अचानक करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


30 वर्षीय गजराज पुत्र सौदान सिंह निवासी कैमार थाना चंदपा बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। उसकी तैनाती मीतई बिजलीघर पर थी। गजराज शनिवार को विद्युत उपकेंद्र में शटडाउन पर इगलास लाइन को सुचारू करने के लिए काम कर रहा था। अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है। उसने वकालत की पढ़ाई भी कर रखी थी और पार्ट टाइम में वकालत भी करता था। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कर्मी इगलास की ट्रांसमिशन लाइन पर काम कर रहा था। अचानक करंट आ गया। इससे संविदा कर्मी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें