फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने जेई पर लगाए वसूली के आरोप

Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,  अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला वीर सहाय बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संविदा कर्मियों ने जेई पर क्षेत्र में जाकर वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना से भी शिकायत की गई है और जेई को इस बिजलीघर से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


नगला वीर सहाय बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन योगेश कुमार, उमेश कुमार, राहुल शर्मा, अजय और देवदत्त की तरफ से विधायक को सौंपी गई शिकायत में कहा गया है कि जेई संविदा कर्मियों पर वसूली कराने के लिए दवाब बनाते हैं। जब उन्होंने मना कर दिया तो जेई ने उन्हें बिजलीघर से निकाल दिया। शिकायतकर्ताओं की मानें तो बिजलीघर पर आठ माह पूर्व एक लाइनमैन पर पैसा लेने के आरोप लगने के बाद ठेकेदार द्वारा हटाए गए लाइनमैन को जेई ने रख लिया।

संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजलीघर से जेई और पुराने लाइनमैन को नहीं हटाया जाएगा, तब तक वह कोई काम नही करेंगे। इस संबंध में एसडीओ विद्युत डीके शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

-----------

कोई भी संविदा कर्मचारी लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करना नहीं चाहता है। जब उन्होंने संविदा कर्मियों से बिजली की लाइन पर काम करने की बजाय उनसे बिजली के बकाया बिल की वसूली करने के लिए कहा तो बिजलीघर पर तैनात दो संविदा कर्मचारी बिजलीघर पर तैनात अन्य लाइनमैन को अपने साथ ले गए। जेई ने बताया कि सभी लाइनमैन आठ माह पूर्व हटाए गए एक संविदा कर्मचारी को दोबारा काम पर रख लिए जाने के कारण झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

-रामकुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें