फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए दावेदारों ने शुरु की भागदौड़

Sat, 28 Oct 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
netaji
विज्ञापन
निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही जिले में राजनीति सरगर्मी पूरे शबाब पर पर पहुंच गई है। जिले की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा से चेयरमैन व सभासद पद के लिए आवेदन करने वालों की लंबी लिस्ट है।  
विज्ञापन


एक-एक पार्टी से चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वाले आवेदकों की संख्या लगभग 100 से 150 तक पहुंच गई है। सभासद पद के उम्मीदवारों के आवेदन की बात करें तो यह संख्या प्रति पार्टी लगभग 200 से 300 तक है। यह सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों टिकट की जुगत लगा रहे हैं। टिकट पाने के लिए सभी पार्टियों के आवेदक अपनी-अपनी पार्टियों के बड़े नेताओं से संपर्क साधे हुए है।

चेयरमैनी के आवेदक दिवाली के मौके पर बड़े नेताओं से मिलने गए थे और उन्हें खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा में भी घमासान तेज है। रालोद और आम आदमी पार्टी ने ही अपने चेयरमैन पद के प्रत्याशी घोषित किए हैं। अन्य किसी पार्टी ने अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इधर, चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद शहर के गली-मोहल्ले, चौराहे और चाय की दुकान पर भी चुनावी चर्चा शुरू हो गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें