फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालयों में भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरु

Mon, 01 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। सादाबाद व सहपऊ के जर्जर हो चुके राजकीय पशु चिकित्सालयों की दशा अब जल्द ही सुधर जाएगी। शासन ने दोनों पशु चिकित्सालयों के लिए करीब साढे़ 66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। भवनों का निर्माण कार्य भी शुरु हो चुका है। छह माह में भवनों का निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सादाबाद व सहपऊ के पशु चिकित्सालय काफी समय से जर्जरा अवस्था में थे। सादाबाद के पशु चिकित्सालय को तो करीब 12 साल पहले वर्ष 2004 में कंडम घोषित किया जा चुका था। इस जर्जर चिकित्सालय में कई बार छतों का मलबा आदि गिरने के कई हादसे भी हुए, जिसमें चिकित्सक व कर्मी बाल-बाल बच गए थे। बारिश के दौरान भवन की छत से बारिश का पानी टपकता था, जिससे रिकॉर्ड और दवाएं रख पाना भी असंभव हो रहा था। यहां पर रहे पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा कई बार इनके पुर्ननिर्माण के लिए शासन तक पहल की गई थी। इसके बाद अब काफी लंबे समय बाद शासन ने इन पशु चिकित्सालयों की सुध ली है। सादाबाद व सहपऊ में पशु चिकित्सालयों के भवन के लिए 33-33 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। चिकित्सालयाें में नए भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। हालांकि शासन ने पशु चिकित्सालयों में अधिकारी, कर्मचारियों के आवास और बाउन्ड्री के लिए अभी तक कोई धनराशि जारी नहीं की है।
- सादाबाद व सहपऊ में चिकित्सालय के भवन के लिए 33- 33 लाख की धनराशि जारी हुई है। इससे निर्माण कार्य भी शुरु करा दिया गया है। बाउन्ड्री व आवास निर्माण के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। डॉ. बीके भारद्वाज, पशु चिकित्साधिकारी, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें