फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंडरपास के लिए पांच घंटे तक रोका राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव अमरपुर घना में अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले से निकलने वाले मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर से सटे गांव अमरपुर घना के लिए रास्ता न दिए जाने से स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीण ने यहां पुल या अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया। ग्रामीणों व एनएच अधिकारियों के बीच जंक्शन बनाए जाने के लिए देर शाम को वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन





शुक्रवार दोपहर को गांव अमरपुर घना के लोग अचानक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह लंबे समय से यहां रास्ता देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएचएआई या किसी अन्य अधिकारियों की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आज उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। यहां से राजमार्ग निकालना अच्छी बात है, लेकिन गांव के लोगों को आवागमन के लिए रास्ता न दिया जाना गलत है। यहां रास्ता अवश्य दिया जाना चाहिए, ताकि शहर जाने में ग्रामीणों को दिक्कत न हो।








जब निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब ही यहां के अधिकारियों ने बताया था कि यहां रास्ता दिया जाएगा। कहा गया था कि यहां अंडरपास बनेगा, लेकिन अब यहां कुछ भी नहीं बनाया जा रहा। अधिकारियों की ओर से हमेें शुरुआत से ही गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

-धर्मपाल, स्थानीय निवासी।






राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान गांव की सड़क भी टूट गई हैं। इतने वाहन आते-जाते हैं कि सड़कों का हाल बुरा है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। हाईवे बनना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यहां कम से कम अंडर बनाया जाना चाहिए।
-देवी सिंह, स्थानीय निवासी।




अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इसके बाद एनएच अधिकारियों व ग्रामीणों में वार्ता हुई। वार्ता में एनएच अधिकारियों ने जंक्शन बनाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

-लवगीत कौर, एसडीएम सासनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें