फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Junction Railway Station: फुट ओवरब्रिज का 80 फीसदी काम पूरा, फरवरी में चलने लगेंगे यात्री

Mon, 15 Dec 2025 03:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस वासियों के लिए अच्छी खबर है। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फरवरी से यात्री चलने लगेंगे। ब्रिज का काम 80 फीसदी पूरा हो गया है। ओवरब्रिज के ऊपर टिनशेड लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद लाइटिंग, रेलिंग और फर्श से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य अंंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि फरवरी माह तक कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर-1 को प्लेटफॉर्म 2-3 और 4-5 से जोड़ेगा। साथ ही यात्रियों को रामपुर की ओर निकास मार्ग तक भी पहुंचाएगा। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरियां पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ओवरब्रिज के लिए रेलवे ट्रैक के ऊपर का मुख्य बेस स्ट्रेक्चर पूरी तरह तैयार हो चुका है। दोनों ओर की सीढ़ियों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में ओवरब्रिज के ऊपर टिनशेड लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद लाइटिंग, रेलिंग और फर्श से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे। फुट ओवरब्रिज से रोजाना हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें