फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ससुराल में देवर ने तीन माह तक किया दुष्कर्म, एसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा

Sun, 11 Aug 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संपूर्ण समाधान दिवस में दो महिलाओं ने शिकायत की।  एक महिला ने देवर पर ससुराल में तीन महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तो दूसरी ने घर में घुसकर एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायतें सुनते हाथरस डीएम, एसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली में 10 अगस्त को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के सामने दो महिलाओं ने दुष्कर्म की शिकायत की। एक महिला ने देवर पर ससुराल में तीन महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तो दूसरी ने घर में घुसकर एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। एसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव में 15 मई 2022 को हुई थी। उसके बाद उसके पति की सड़क दुर्घटना में 25 फरवरी 2023 को मौत हो गई। ससुराली जनों की मदद से देवर ने उसके साथ तीन माह तक लगातार दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 13 जून 2024 को उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दूसरी ओर, थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा कि उसका पति आठ अगस्त को ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गया था। इस दौरान नामजद घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म कर ने का प्रयास किया। इधर, समाधान दिवस में क्षेत्र के कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम व एसपी के सामने रखीं। एसडीएम धर्मेंद्र चौहान, सीओ श्यामवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें