फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चालक को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ गया सिपाही

Thu, 01 Oct 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
इगलास रोड पर हादसे के कारण लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
इगलास रोड पर हुए हादसे के बाद डंपर व चालक को भीड़ से बचाकर हाथरस ला रहा सिपाही अकेला उग्र भीड़ से भिड़ गया। चालक को बचाने के प्रयास में सिपाही की उपद्रवियों से हाथापाई भी हुई। इस बीच उपद्रवी डंपर में आग लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

गांव नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। तोछीगढ़ पुलिस चौकी से जैसे-तैसे डंपर व चालक को वहां से हटाया गया। हेड कांस्टेबल जबर सिंह डंपर लेकर हाथरस की ओर आ रहे थे। सड़क छोटी होने के कारण डंपर मुड़ नहीं सकता था, इसलिए आगे पेट्रोल पंप या मथुरा-बरेली हाईवे से घूमकर इगलास पहुंचने की योजना थी, जिससे भीड़ से भी बचा जा सके।
डंपर चालक चला रहा था तथा सिपाही बगल में बैठा था। वे तोछीगढ़ पुलिस चौकी से करीब दो किमी आगे आ चुके थे। 30 से 40 युवक मोटरसाइकिलों व लोडर से टुकसान पर पहुंच गए और डंपर को घेर कर रोक लिया। घटनास्थल से करीब 3.5 किमी आगे भीड़ ने चालक को नीचे उतारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भीड़ के हावी होने पर सिपाही ने मोबाइल निकाल लिया और वीडियो बनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। युवक हंगामा कर रहे थे और चालक को डंपर के साथ फूंकने के प्रयास में थे। सिपाही ने चालक को भीड़ से खींच लिया।
इस बीच कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई, जो चालक को साथ ले गई। भीड़ को लगा कि पुलिस ने उसे भगा दिया है, इसलिए युवकों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर डंपर के केबिन की सीट में आग लगा दी। पुलिस जब तक आग पर काबू पाती डंपर लपटों की चपेट में आ गया। डीजल टंकी फटने की डर से पुलिस पीछे हट गई। घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें