फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धर्माचार्य बोले- सनातन धर्म के खिलाफ हो रहा षडयंत्र

Sun, 01 Oct 2023 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी का मुद्दा सर्व श्री धर्म सम्मेलन में छाया रहा। दाऊजी मेला के रिसीवर शिविर में आयोजित सम्मेलन में धर्माचार्यों ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र हो रहा है। उन्होंने कुत्सित मानसिकता वाले लोगों के बयानों पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही, शास्त्र सम्मत वेदों एवं पुराणों में वर्णित धर्म की विस्तृत व्याख्या की। धर्म के विविध लक्षणों, स्वरूपों का भी बखान किया।
विज्ञापन




धर्म सम्मेलन में पधारे पंचदशनाम जूना अखाड़ा श्रीधाम वृंदावन के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने बच्चों को संस्कार एवं बेटियों को शिक्षित संस्कारी बनाने का सभी को संकल्प दिलाया। अध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने सनातन धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ एकमात्र धर्म बताया और कहा कि अन्य तो पंथ हैं, मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म बनाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा और मार-काट करना नहीं सिखाता है।



लक्ष्मी पीठाधीश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, श्याम सुंदर बृजवासी महाराज, आचार्य विष्णु कान्त शास्त्री, भागवताचार्य नरोत्तम दास, विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े राजा कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, चामुंडा पीठाधीश्वर नागा बाबा महंत पटल गिरी, चौधरी रामवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार गुड्डू ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन




सम्मेलन के मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों में धर्म अनुरागी, धार्मिक, आध्यात्मिक, अनुष्ठानिक , ज्योतिषीय एवं कर्मकांडीय विद्वानों को बैठाया गया। संयोजक डॉक्टर आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सह संयोजक आचार्य मनोज द्विवेदी ने सभी सनातनी भक्तजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।




इस साल नहीं हुआ सर्वधर्म सम्मेलन
दाऊजी मेला में हर साल सर्वधर्म सम्मेलन होता रहा है, जिसमें सभी धर्मों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाता था। यह सम्मेलन इस साल मेला के दस्तावेजों में तो दर्ज है,लेकिन इसकी जगह पर शनिवार को सर्व श्री धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें