संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए छात्रावास की मांग को लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति की इकाई के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर बताया गया कि समाज कल्याण विभाग की गलती से गरीब, शोषित समाज के छात्रों का छात्रावास शहीद राजन सिंह छात्रावास बंद हो चुका है। अब प्रशासन गरीब अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था करें। इस मौके पर अनुज कुमार संत, भरतलाल ने भी यही मांग की।
धरने में कांग्रेस के साथ एआईएसएफ छात्र संगठन के छात्र भी शामिल हुए। धरना देने वालों में नवनीत बेनीवाल, राजा खरे, योगेश कुमार, कुलप्रीत, डिल्लन, हितेश आंबेडकर, अभिषेक सिंह, भानु प्रताप, दीपक वर्मा, सूर्यकांत, बिन्नी, अनीश प्रधान, मुकेश आंबेडकर आदि मौजूद थे।