संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शोकसभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कांग्रेसियों का कहना था कि अलीगढ़ में अवैध शराब का धंधा काफी सालों से फलफूल रहा है। लेकिन, शासन व प्रशासन आंख बंद कर यह सब देखता रहा। जब मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई तो प्रशासन ने उसे भी छिपाने की कोशिश की। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने सरकार विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद सभी मिलकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल मनोज कुमार को राज्यपाल से नाम ज्ञापन देते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, नगराध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, देवेंद्र यादव प्रबल कुमार शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, वाचा राम, विक्रम सिंह, देवेंद्र गौतम महीपाल ठाकुर, राजू रतन कुमार शर्मा एवं नसरू खां मौजूद थे।