फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धन्यवाद सभा का आयोजन कर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहराध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में पसरट्टा बाजार स्थित कार्यालय पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया। कांग्रेसियों ने जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

इस सभा का आयोजन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार को जातिगत जनगणना कराने पर मजबूर करने के उपलक्ष्य में किया गया। कांग्रेसियों का जुलूस पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, नजिहाई बाजार, गुड़हाई बाजार, हलवाई खाना, घंटाघटर होते कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, कन्हैयालाल शर्मा, हरिशंकर नेताजी, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, जेपी पांडेय, सुरेशचंद्र शर्मा, कैलाश भूमिधर, गिर्राज सिंह गहलोत, विनोद सहयोगी, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें