फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

कर्नाटक में सरकार गिराने का केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, स्थानीय जनसमस्याओं को भी उठाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय कांग्रेसजनों ने हाईकमान के निर्देश पर जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और उसके बाद राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेसजनों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर कर्नाटक में सरकार गिराई है। धरने के दौरान स्थानीय जनसमस्या को भी उठाकर इनके निदान की मांग की।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी यहां राधाकृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर एकत्रित हो गए। वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना दिया। तदुपरांत राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि कर्नाटक में केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है और विधायकों की खरीद फरोख्त की है। ज्ञापन में स्थानीय समस्याओं को समाधान की भी मांग की है। इसमें मोहल्ला श्रीनगर में जलभराव व मार्गो की बदहाल हालत के अलावा महापुरुषों के पार्को में व्याप्त समस्या दूर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जय शंकर पाराशर, सलमा बेगम, अविनाश पचौरी, हरीशंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, कपिल नरूला, पन्नालाल, अशोक उपाध्याय, विष्णु कुमार, मुबीन खान, बबलू मोहम्मद, तौसीफ, हबीब खान, नूर बानो, जागीरा बेगम, शन्नो देवी, मुन्नी देवी, मनीष, जा,ि अनस, नाजिम, शहबाज, जितेंद्र शर्मा, गिर्राराज सिंह गहलोत, संजय कप्तान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें