फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से निकलेगी कांग्रेस की यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस एवं संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार पर हुई। अध्यक्षता सेवादल के जिला चीफ जय शंकर पाराशर ने और संचालन राधेश्याम अग्निहोत्री के किया। सेवादल स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।
इस मौके पर कांग्रेस के स्थापना दिवस की तैयारियां एवं पार्टी की कांग्रेस संदेश यात्रा की तैयारियों का रूट बनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में प्रतिदिन पांच किलोमीटर की पदयात्रा होगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी शहीद एवं महापुरुषों के पार्कों पर माल्यार्पण करेंगे। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान समारोह होगा। उसके बाद 11 बजे पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विधानसभाओं में पदयात्रा 30 दिसंबर तक चलेंगी । बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अविनाश पचौरी, अनुज कुमार संत, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, रोशन लाल वर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, कन्हैयालाल, अनिल कुमार रंगीला, विष्णु कुमार, प्रदीप गुप्ता, संजय कप्तान, मधुर मनोहर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें