डेंगू को लेकर सीएओ को स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन देते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
जिले में फैल रहे डेंगू व वायरल से लगातार कई लोगों को मौत हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम के उपाय के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे आक्रोशित होकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी सीएमओ ऑफिस पर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सीएमओ कक्ष में घुसकर वहां कुर्सियों पर बैठ गए।
तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी गुरुवार को सीएमओ ऑफिस पर पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी सीएमओ के कक्ष में घुस में गए । उस समय वहां सीएमओ नहीं थे। इन कांग्रेसियों ने वहां कुर्सियों पर कब्जा कर लिया और वहां नारेबाजी की। इसके बाद धरना भी किया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने एसीएमओ को ज्ञापन दिया और डेंगू और बुखार से रोकथाम की मांग की।
कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है तो कांग्रेस के वर्कर खुद मशीन लेकर जिले में गांव गांव शहर शहर फॉगिंग मशीन के द्वारा दवाइयों का छिड़काव करने के लिए तैयार हैं। धरने की अध्यक्षता पंडित ऋषि कुमार कौशिक ने संचालन नारायण प्रसाद पिप्पल ने किया। धरने में मधुर मनोहर शर्मा, मुबीन खान, विष्णु कुमार, कपिल नरूला, जाबिर अब्बास, भूप सिंह, भुवनेश, प्रदीप गुप्ता, कुर्बान अली शहजादा, देवेंद्र शर्मा, पूप्पू, विनोद शर्मा,शशि गुरु, सत्यप्रकाश रंगीला, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे