फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया बेरोजगार दिवस

विज्ञापन
पकौड़े तलकर बेरोजगारी दिवस मनाते सादाबाद के कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेसियों ने पकौड़े तलकर सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों का विरोध किया।
नगर अध्यक्ष पं. अनुज शर्मा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि देश के पढ़े-लिखे नौजवान के हाथों से रोजगार को छीना जा रहा है। भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों की वजह से युवाओं को नौकरियां मिलना मुश्किल हो गया है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें जबरन निकाला जा रहा है। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री आज सबके हाथों से नौकरियां और रोजगार छीन रहे हैं। देश के सार्वजनिक संस्थानों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप रहे हैं। बिना सोचे समझे लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश के करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन एडवोकेट, जिला महामंत्री अंकित चौधरी, विकास चौधरी, ओम चौधरी, रघुवीर प्रसाद गौतम, जगत रावत, शैलेंद्र उपाध्याय, कपिल नरूला, दिनेश चौधरी, ठाकुर महीपाल सिंह, घनश्याम शर्मा, राजन लाल, एसके गौतम आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें