कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया कई गांवों का दौरा
कछपुरा पहुंच जाना बुखार पीड़ितों का हाल-चाल
सहपऊ में बच्चों को दी बाल दिवस की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। उन्होंने गांव कछपुरा में बुखार के पीड़ितों का हाल-चाल पूछा।
जिलाध्यक्ष ने सहपऊ पहुंचकर वहां प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से देश के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की और बच्चों को बताया कि बृहस्पतिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि नेहरू जी बच्चों को बेहद प्यार करते थे और इसी वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उनके साथ कांग्रेस सेवादल के जिला चीफ जय शंकर पाराशर, हरिशंकर वर्मा, अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, गोविंद शरण चतुर्वेदी, बच्चू सिंह, अजय शर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, पन्नालाल आदि मौजूद थे।