फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी-पोलिंग एजेंट्स के बीच तकरार, हंगामा

Wed, 22 Nov 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
मतदान के दौरान शहर में कई जगहों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जबर्दस्त कश्मकश और खींचतान की स्थिति रही। छोटी-छोटी बातों पर भी प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए उन्हें शांत कराया। कई जगहों पर तो प्रत्याशियों को मतदान केंद्रों से बाहर ही निकाल दिया गया।
विज्ञापन


शहर के किला गेट इलाके में सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर प्रचार सामग्री लगवाने को लकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। उस समय वहां एक प्रत्याशी के पति भी पहुंच गए। उन्होंने अपने समर्थक से प्रचार सामग्री हटाने की कहकर विवाद को शांत कराया।

सेठ हरचरणदास कन्या इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी के समर्थकाें का आरोप था कि दूसरे प्रत्याशी के समर्थक मतदान केंद्र के अंदर एक प्रत्याशी के चुनाव चिह्न का नाम लेकर उस पर वोट करने की आवाज लगा रहे हैं, जिससे मतदाता प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंट्स ने इसे अफवाह बताया और उन्हें समझाया कि अंदर ऐसा कुछ नहीं हो रहा। इसी मतदान केंद्र पर एक महिला प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के पांव छूने पर भी विवाद खड़ा हो गया। दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने इस पर ऐतराज जताया। यहां एक महिला प्रत्याशी खुद पोलिंग एजेंट बनी हुई थीं। पुलिस की मौजूदगी में प्रत्याशियों और उनके एजेंट्स के बीच काफी कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इस बीच एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह भी वहां पहुुंच गए। उन्होंने प्रत्याशियों को बूथ से बाहर निकलवा दिया और पुलिस अधिकारियों से कहा कि पोलिंग एजेंट के अलावा और कोई बूथ पर मौजूद नहीं रहेगा। शहर के मोहनगंज इलाके के बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया, जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के खिलाफ मतदाताओं को बरगलाने की शिकायत की। 

मुुरसान गेंट इलाके  में एक प्रत्याशी द्वारा पोलिंग पार्टियों को दूसरे प्रत्याशी द्वारा चाय और खाने के पैकेट पहुंचाने पर भी आपत्ति जताई गई। इसे लेकर वहां भी हंगामा हुआ। एसडीएम ने पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को फटकार लगाई। रमनपुर के एक मतदान केंद्र पर भी मतदान कर्मचारी पर एक प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें