फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सासनी के एक स्कूल में हाजिरी को लेकर शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच हुआ घमासान

विज्ञापन
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजलीघर बिजाहरी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
हाजिरी को लेकर भिड़े शिक्षक-शिक्षिका, हंगामा
विज्ञापन

सासनी बिजलीघर के विद्यालय में हुआ खासा बखेड़ा
एबीएसए बोलीं कि दोनों पक्षों को बुलाकर करेंगी वार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। विद्यालय में उपस्थिति को लेकर शिक्षक-शिक्षिका आपस में भिड़ गए। जमकर गाली-गलौज और खींचतान हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझा-बुझाकर पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट दर्ज कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। घटना के बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य ठप हो गया। शिक्षकों का एक दल थाने पहुंच गया।
दरअसल, जनपद गाजियाबाद की रहने वाली एक शिक्षिका सोनिका प्राथमिक विद्यालय बिजलीघर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है, जबकि दूसरी शिक्षिका साधना सिंह एवं उनके पति दिनेश सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजलीघर पर तैनात हैं। बताते हैं कि बीएसए के निर्देशनुसार शिक्षकों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। दोनों विद्यालय एक ही परिसर होने के कारण संविलीयन विद्यालय हैं। बुधवार को शिक्षिका सोनिका विद्यालय में उपस्थित थीं, जबकि शिक्षिका साधना सिंह विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। इस बात पर शिक्षिका सोनिका ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अवकाश बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका साधना सिंह स्कूल नहीं आई हैं। उनकी अनुपस्थित दर्ज की जाए। इस बात पर साधना सिंह के पति आग बबूला हो गए। साधना सिंह को घर से स्कूल बुलाया। दोनों शिक्षिकाओं एवं शिक्षक के मध्य जमकर खींचतान हुई। गाली-गलौज होने लगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में शिक्षकों का एक दल भी पहुंच गया। शिक्षक दल ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया। पीड़ित शिक्षिका सोनिका ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिक्षिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। एबीएसए पवन कुमारी का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की जाएगी। दोषी लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें