फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही में फेंका, झुलस कर हुआ घायल, यह है मामला

Sat, 15 Jun 2024 12:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हलवाई ने युवकों से अपने उधारी के पैसे मांगे। युवकों ने पहले तो हलवाई को पीट, फिर उसे पास में खोलते हुए दूध की कड़ाही में फेंक दिया। जिससे हलवाई झुलसकर घायल हो गया।
विज्ञापन
झुलसने से घायल हलवाई मुकीम अहमद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में मारपीट के दौरान युवकों ने हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही मे फेंक दिया। जिससे हलवाई झुलस कर घायल हो गया। 

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के मोहल्ला नोखेल में  14 जून की रात हलवाई मुकीम अहमद पुत्र नसीर अहमद रात आठ बजे अपनी दुकान पर बैठा था। पिता नसीर अहमद ने अपनी तहरीर में बताया कि मुकीम ने रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के युवक जाविद उर्फ चिन्नू से उधार के पैसे मांगे तो झगड़ा हो गया। जाविद, अंसार, आबिद ने हलवाई मुकीम को दुकान से खीच कर पहले पीटा, फिर खोलते दूध की कड़ाही में फेंक दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। गर्म दूध से हलवाई की छाती, बांह और हाथ झुलस गए । पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें