फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस कर्मी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद चल रहा फरार

Sat, 15 Jun 2024 05:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुख्य आरक्षी रामबरन सिंह 11 जून की रात्रि 10 बजे जब किसी मामले की जांच करने पुरदिलनगर की तरफ जा रहे थे तो रेलवे अंडरपास में पांच युवकों ने उन्हें लूट के इरादे से रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। तमंचे से फायर किया, जिससे रामबरन बाल-बाल बच गए थे
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने 11 जून की रात को पुरदिलनगर रोड अंडरपास में मुख्य आरक्षी को पीटने और जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित चल रहे दो आरोपियों को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट पीड़ित मुख्य आरक्षी ने पांच नामजदों के विरुद्ध दर्ज कराई थी। मुख्य आरक्षी रामबरन सिंह 11 जून की रात्रि 10 बजे जब किसी मामले की जांच करने पुरदिलनगर की तरफ जा रहे थे तो रेलवे अंडरपास में पांच युवकों ने उन्हें लूट के इरादे से रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। तमंचे से फायर किया, जिससे रामबरन बाल-बाल बच गए थे। दो आरोपियों भोला और किशन को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

13 जून की रात्रि में दो अन्य वांछित आरोपी जुगनू और सूरज को पुलिस ने हाथरस रोड स्थित गांव बरामई से गिरफ्तार कर लिया। एक नामजद भूरा अभी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुगनू व सूरज शातिर का आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध कोतवाली सिकंदराराऊ में चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें